रोडवेज कर्मचारियों का चार मार्च से आरएम आफिस काठगोदाम में अनिश्चितकालीन धरने का‌ ऐलान, क्या है वजह, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने परिचालक पद से कनिष्ठ लिपिक, सहायक कोषाध्यक्ष व कार्यालय सहायक द्वितीय के पदों पर प्रोन्नति के उपरांत निगम मुख्यालय से प्राप्त अनुमोदन प्रकिया के विरुद्ध आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक संचालन काठगोदाम को पत्र देकर कल चार मार्च से आरएम आफिस काठगोदाम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। यह जानकारी यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री मो.कतील अख्तर ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *