ऊधमसिंह नगर जिले में दो इंस्पेक्टर, छह दरोगा, 21 एएसआई समेत 66 कार्मिकों के तबादले, संजय पाठक एसओजी प्रभारी बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो इंस्पेक्टरों समेत छह उपनिरीक्षक व‌ 21 एएसआई तथा 37 हेड कांस्टेबल व‌ कांस्टेबलों के तबादले किए हैं। सूची के अनुसार निरीक्षक विक्रम राठौर को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसे हटाकर थानाध्यक्ष कुंडा बनाया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक संजय पाठक को ऊधमसिंह नगर का एसओजी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजेन्द्र प्रसाद प्रभारी चौकी सूर्या को कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी, विनोद जोशी को चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी से एसओजी प्रभारी काशीपुर, मनोज धोनी एसओजी रुद्रपुर से चौकी प्रभारी सूर्या, सुरेन्द्र रिंगवाल प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से एसओजी रुद्रपुर, पंकज बेलवाल को पुलिस लाइन रुद्रपुर से थाना केलाखेड़ा तथा उपनिरीक्षक राकेश राय को पुलिस लाइन से प्रभारी सीएम हेल्पलाइन व शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय बनाकर भेजा गया है। यूएस नगर में 21 एएसआई समेत 58 कांस्टेबलों के भी तबादले किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *