हल्द्वानी में दिनदहाड़े इस दुकान से मोबाइल उड़ा ले गये चोर, देखें चोरी का वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में जेल रोड चौराहा स्थित लिबर्टी कम्युनिकेशन नाम की दुकान से आज गुरुवार 20 जून को दिनदहाड़े दो युवक मोबाइल उड़ा ले गए। यह वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया है। युवकों ने‌ दुकान स्वामी से पहले बातचीत की और मोबाइल भी देखें। इनमें से एक युवक ने अपने बैग में मोबाइल फोन डाला और फिर वहां से चलते बने। चोरी का पता चलते ही दुकान स्वामी ने 112 पर काल कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी।

https://youtu.be/LHdWAsSHeKE?si=QWXo49gMuPRAKtlv