हल्द्वानी में जंगली जानवरों की प्यास बुझाने को टैंकरों से पहुंचा रहे पानी, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भीषण गर्मी में वन्य जीवों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। ऐसे में रामनगर वन प्रभाग के हल्द्वानी स्थित फतेहपुर रेंज के जंगल में इसका इंतजाम कर दिया गया है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि प्रचंड गर्मी में जंगली जानवर प्यासे है। जंगली जानवरों को राहत पहुंचाने के लिए वन विभाग व ग्रामीणों से वार्ता कर जंगलों में बने पोखरों में पानी भरने का निर्णय लिया गया ताकि कोई भी बेज़ुबान प्यासा न रहे।

https://youtu.be/VgLncMDPFOs?si=0QPPf3WdzrsQeHBz

इसके तहत फतेहपुर लामचौड़ के जंगलों के तालाबों में टैंकरों से पानी डाला जा रहा है। इस मुहिम में सद्भावना यूथ फाउंडेशन अध्यक्ष हेमू पडलिया, प्रद्युमन तिवारी, मौ जैद, सुनील रोबर्ट, नवल सती, निक्का, मो.इनाम, सूरज आर्या आदि सहयोग कर रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *