कुमाऊं में यहां भाषण देते हुए विधायक की हालत बिगड़ी, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

समाचार शगुन उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ धरने‌ के दौरान सभा को संबोधित करते समय अचानक ही स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वहीं गिर पड़े। इनसे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री के आश्वासन के साथ ही किच्छा नगर सद्भावना समिति से वार्ता के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। बेहड़ एसडीएम को हटाने व व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर धरना दे रहे थे।
आज शनिवार सुबह से ही विधायक तिलक राज बेहड़ को धरना समाप्त करने के लिए मनाने की अपील की जा रही थी। इससे पहले बीती शुक्रवार शाम भी तहसीलदार जीसी त्रिपाठी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा चुनाव स्थगित करने के बाद धरना समाप्त करने की अपील की थी। शनिवार पूर्वाह्न पहले सद्भावना समिति संयोजक दिनेश भाटिया के साथ समिति के लोगो ने विधायक बेहड़ से अपील की। इस पर विधायक बेहड़ ने उनकी बात का सम्मान रखने का भरोसा दिलाया था। उसके बाद एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी निहारिका तोमर ने जाकर विधायक बेहड़ को मुख्यमंत्री का संदेश दिया और देहरादून जाकर वार्ता करने का भरोसा दिलाया। जिस पर विधायक बेहड़ ने उनको सभा को संबोधन के बाद धरना समाप्त करने का भरोसा दिलाया। लगभग 40 मिनट तक विधायक बेहड़ ने धारा प्रवाह जनता को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। बोलते बोलते उन्होंने कहा मेरी पल्स बढ़ रही है और अचानक वह नीचे गिर पड़े। आनन फानन में उनको निजी वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
कुमाऊं में यहां भाषण देते हुए विधायक की हालत बिगड़ी, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
चिकित्सको की टीम तुरंत उनके उपचार में जुट गई थी। उसके बाद उनको सीएचसी में ही भर्ती करवा दिया गया। विधायक बेहड़ का शुगर लेवल बढ़ गया था। मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर के चिकित्सको की टीम जो उनका रेगुलर उपचार करती है वह भी सीएचसी किच्छा पहुंच गई है। बाद में बेहड़ को रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement