हल्द्वानी के इन वार्डों के जनप्रतिनिधि जमीन पर मालिकाना दिलाने की मांग को लेकर विधायक के नेतृत्व में कुमाऊं कमिश्नर से मिले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के दमुवाढूंगा वार्ड नंबर 35, 36 व 37 के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल आज‌ शनिवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में‌ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इन वार्डों के निवासियों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग की। इस पर कुमाऊं कमिश्नर ने वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम हल्द्वानी के अधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र मालिकाना हक को लेकर सकारात्मक निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान महेश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद देवीदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधान विजय कुमार पप्पू, युवा भाजपा नेता हृदयेश कुमार, पन राम, महेशानंद आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *