हल्द्वानी स्पोर्ट्स हास्टल के पांच खिलाड़ियों का उत्तराखंड की फुटबॉल टीम में चयन, असम में 29 जुलाई से होने वाली बीसी राय ट्राफी में करेंगे प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

खेल छात्रावास हल्द्वानी के पांच खिलाड़ियों का चयन बीसी रॉय ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ। जूनियर बालक वर्ग की बीबी राय ट्राफी 29 जुलाई से असम में खेली जाएगी। हल्द्वानी स्पोर्ट्स हास्टल से राज्य की टीम में चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक वर्मा, प्रांजल पंत, धीरज चौहान, रोहित लोटनी व कृष्णा चौधरी शामिल हैं। इन‌ खिलाड़ियों के चयन में हास्टल के फुटबॉल कोच किशोर पाल की अहम भूमिका रही है। कोच किशोर लंबे समय से फुटबॉल खिलाड़ियों की फिटनेस व खेल‌ को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि छात्रावास के खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट के लिए चयनित हो रहे हैं।

इस बीच जिला कीड़ा अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत ने कोच किशोर पाल की सराहना करते हुए उन्हें व खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *