यूयूएसडीए ने कृष्णा विहार में बनाई सीसी सड़क

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी शहर के अंतर्गत एडीबी द्वारा स्वीकृत पेयजल एवं सीवरेज लाईन कार्याें के अंतर्गत श्री कृष्णा विहार फेज -2 वार्ड संख्या-48 में पेयजल एवं सीवरेज लाईन डाले जाने व मैनहोल के निर्माण के पश्चात यूयूएसडीए द्वारा स्थायी सड़क मरम्मत का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। यह कार्य उच्च मानदंड/तकनीक के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें यूयूएसडीए की पीआईयू के अधिकारियो का कालोनी निवासी भास्कर लोहनी, एमके पाठक, प्रकाश चन्द्र पाठक आदि मौजूद थे। वहीं वार्ड संख्या-54 क्षेत्र-पूर्णागिरि विहार में 1032 मीटर हाइड्रोटेस्टिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *