पीएम मोदी ने नेशनल गेम्स का किया शुभारंभ, कहा-2036 में ओलंपिक की मेजबानी की कर रहे तैयारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में मंगलवार 28 जनवरी को 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। 38वें नेशनल गेम्स 7 शहरों के द्वारा होस्ट किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में उन्होंने भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार करने की घोषणा की और यूसीसी को लागू करने वाले पहले राज्य के रूप में उत्तराखंड की सराहना की। इस मौके पर अल्मोड़ा के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री को नेशनल गेम्स की मशाल सौंपी। नेशनल गेम्स में 32 खेलों में लगभग 10 हजार खिलाड़ी पदक जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने प्लेयर्स का उत्साहवर्धन किया और उन्होंने कहा कि जब कोई देश खेल में आगे बढता है तो देश की साख भी बढती है और प्रोफाइल भी बढ़ता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *