फार्च्यूनर कार ने बेजुबान को कुचला, कार्रवाई को पुलिस के पास पहुंचे पशुप्रेमी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के पशु प्रेमियों ने बेजुबान के लिए आवाज उठाकर पुण्य का काम किया है। शहर की‌ ठंडी सड़क में बीती रविवार की देर रात फार्च्यूनर कार ने पालतू कुत्ते को कुचलकर मार दिया। इसका पता चलते ही ज्योतिर्मठ गौ सेवा न्यास, सहारा और आश्रय केयर सेंटर संस्था से जुड़े लोग भोटिया पड़ाव चौकी पहुंचे और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत तहरीर सौंपी। पशुओं प्रेमियों ने बताया कि जिस कार से कुचलकर कुत्ते की मौत हुई उसके चालक की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर प्रतीत होता है कि कार चालक ने जानबूझ कर स्वान को मारा है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी ने पशु प्रेमियों को‌ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *