इस नगर निगम के एक वार्ड का दोबारा होगा चुनाव

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा नगर निगम के खगमराकोट वार्ड में पार्षद के चुनाव दोबारा होंगे। वार्ड में मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप के बाद जिला निवार्चन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आयोग को सूचित किया था। अब राज्य निर्वाचन आयुक्त ने 31 जनवरी को फिर से मतदान करवाने के आदेश जारी किए हैं। उसी दिन मतगणना भी होगी। गौरतलब है कि बीते 23 जनवरी को निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान हुआ था। 25 जनवरी को मतगणना के दौरान इस वार्ड के मतपत्रों में हस्ताक्षर वाला भाग भी मतपेटियों में निकला, इसे लेकर प्रत्याशियों ने एतराज जताया। यहां चार प्रत्याशी मैदान में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *