सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता यूनियन ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन जिला नैनीताल की हल्द्वानी गोदाम से संबंधित विक्रेताओं की बैठक में एक जनवरी से होने वाली हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई गई। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता मानदेय जैसी मांगों को लेकर एक से देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। का आह्वान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने बताया कि लंबे समय से विक्रेताओं द्वारा मानदेय की मांग की जा रही है जिस पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। विक्रेताओं को कोरोना काल में 2021-22 में वितरण किए गए राशन का लाभांश और भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है। विक्रेताओं की मांग है कि लंबित लाभांश का भुगतान शीघ्र किया जाए। वर्तमान में विक्रेताओं द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वितरित किए जा रहे राशन के लाभांश और भाड़े का भुगतान विक्रेताओं को नहीं किया जा रहा है इसलिए विक्रेताओं को इस लाभांश का भुगतान नियमित रूप से मासिक किया जाए। बैठक में वक्ताओं द्वारा उपरोक्त सभी समस्याओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जब तक कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी और सभी विक्रेताओं से हड़ताल में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, लाल सिंह पपोला, हल्द्वानी शहर अध्यक्ष विशंभर कांडपाल, हल्द्वानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह कार्की, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रेनू देवी, जिला उपाध्यक्ष बीना दर्मवाल, श्रीमती जानकी पनेरु, जिला महामंत्री अफसर परवेज, सलीम सिद्दीकी, उवेश कादरी, सरफराज अहमद, लोकेश जैन, अमित जायसवाल, नीरज बिष्ट, मुकेश सक्सेना, यतीश बिनवाल, धर्मानंद पलडिया, चंद्रकांता शर्मा, वीरेंद्र खाती, दीपचंद जोश आदि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद थे।
Related Posts
नगर निगम हल्द्वानी के पूर्व पार्षद ने जमीन घोटाले की शिकायत एसएसपी से की
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले में कालाढूंगी के बच्चीपुर धमोला में जमीन घोटाले का मामला प्रकाश…
जो सबको अपना बना लेते हैं उन्हें कृष्ण कहते हैं
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा जसवा रामनी हल्द्वानी कठघरिया…
बेस अस्पताल के गेट पर युवक की शव मिलने से सनसनी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेस अस्पताल के गेट पर शव मिलने से…
