जो सबको अपना बना लेते हैं उन्हें कृष्ण कहते हैं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा जसवा रामनी हल्द्वानी कठघरिया में आज रविवार को पंचम दिवस की कथा सुनाई। कथा व्यास गिरीशानंद शास्त्री ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। व्यास ने कहा कि जो सबको अपना बना लेते हैं उन्हें कृष्ण कहते हैं। कथा में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र विधायक बंशीधर भगत ने व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी स्थानीय वासियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। आज नित्य पूजन में जगत सिंह कार्की, हंसा देवी बैठे, मंदिर समिति की ओर से केवला नंद भट्ट, ममता भट्ट, योगेश भट्ट, संतोष भट्ट, गोविंदी देवी, नंदकिशोर मठपाल, रेखा मठपाल, हरिदत्त भट्ट, चंद्रकला भट्ट ने सहयोग किया गया इस मौके पर ममता रूवाली, शंकर रूवाली, हेम पंत, हर्षवर्द्धन पांडे, प्रकाश जोशी सहित ट्र्स्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *