पिकनिक मनाने गए पांच लोग नदी में फंसे, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/Rn1BThOZFy8?si=3e6pER4oF7LGan1i

यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से नदी के बीच बने टापू पर फंसे पांच लोगों को दून पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीम ने समय रहते सकुशल रेस्क्यू कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। देहरादून के डाकपत्थर में पिकनिक स्पाट पर गये, वे कटा पत्थर नामक टापू पर सेल्फी लेने चले गये तभी नदी का जलस्तर बढ़ गया और पांच लोगों की जान आफत में आ गयी। 14 दिसंबर रविवार को पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।