हल्द्वानी के वार्ड -19 से पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने कराया नामांकन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 19 रामपुर रोड से पार्षद प्रत्याशी  अंजलि वर्मा ने रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके पति विशाल वर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से वार्ड की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अंजलि ने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो वह वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। वार्ड की सड़क व नाली की प्रमुख समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।