हल्द्वानी में गौला खनन कारोबारियों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में खनन कारोबारी अपने परिवार के साथ पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया। खनन कारोबारियों के समर्थन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी पहुंचे। इस दौरान बुद्ध पार्क के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह, एसडीएम परितोष वर्मा, एसपी हरवंश सिंह मौके पर नजर रखे रहे। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से गौला खनन के निजीकरण को लेकर खनन कारोबारी आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बुद्ध पार्क पहुंच खनन कारोबारियों को समर्थन दिया। इधर चोरगलिया रोड से जुलूस निकाल रहे खनन कारोबारियों को पुलिस ने रोक लिया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम वर्मा ने ज्ञापन लिया। इस दौरान गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने बताया कि खनन कारोबारियों ने गौला में रायल्टी वसूली निजी तरीके से न कराने व बगैर तोल कांटों के हो रही उपखनिज की निकासी को रोकने की मांग उठाई है।
Related Posts
छह आईएएस और 26 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार की देरशाम छह आईएएस और 26 पीसीएस अफसरों के तबादले…
महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट की घटना…
डीएम ने इन 10 प्राइवेट स्कूलों को भेजा कारण बताओ नोटिस
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के…




