काठगोदाम क्षेत्र में मिला सड़ा-गला शव इस कालेज के छात्र का था, नौकरी की तलाश में निकला था घर से 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के काठगोदाम-गुलाबघाटी में मिला सड़ा-गला शव एमबीपीजी कालेज में पढ़ने वाले बीएससी के छात्र का निकला। ग्राम भद्नी बल्यूटिया निवासी नित्यानंद पलड़िया ने मोर्चरी पहुंचकर शव के पास मिले कपड़े, चश्मे से उसकी शिनाख्त अपने पुत्र नवीन पलड़िया के रूप में की। परिजनों ने बताया कि बीती 24 फरवरी को नवीन बरेली जाने की बात कहकर निकला था लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया। इस पर उसकी खोजबीन की गई, पता न चलने पर काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। नवीन बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी छोटी बहन है। पिता नित्यानंद खेती करते हैं ‌ उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं। बताया गया कि नवीन नौकरी की तलाश में घर से निकला था। गौरतलब है कि पिछले दिनों सुबह सवेरे फतेहपुर रेंज अन्तर्गत शीतला हाट कंपाउंड नंबर पांच में नवीन का शव‌ वन कर्मियों को नजर‌ आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *