हल्द्वानी में यहां कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान का अनुमान, फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार स्थित कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया है। हालांकि सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तक तक सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। बताया जा रहा है कि गोदाम के स्वामी किसी काम से गुजरात गए हुए हैं। जानकारी के अनुसार हेमंत साह का अंबिका विहार में तारा इंटरप्राइजेज के नाम से प्रतिष्ठान है। प्रतिष्ठान तीसरे मंजिल पर है जबकि जबकि वह नीचे वाले माले में रहते हैं। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार 23 अप्रैल की दोपहर तीसरे माले पर स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग भड़की तो लोगों ने दमकल वाहन को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया लेकिन रास्ता संकरा होने की वजह से वाहन को मौके पर पहुंचने में विलंब हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में सिलेंडर भी रखे हुए थे जिन्हें लोगों ने जान पर खेल कर निकाल लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं काफी प्रयास के बाद दमकल वाहन ने आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड से कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रतिष्ठान स्वामी के यहां पहुंचने पर ही नुकसान के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *