नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-59 की समस्याओं के निराकरण को नगर आयुक्त से मिले निवर्तमान पार्षद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-59 गौजाजाली उत्तर में व्याप्त समस्याओं के संदर्भ में निवर्तमान पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने नगर निगम के नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वार्ड की 11 गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए तार बिछाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड में लगभग 15 विद्युत पोलों की आवश्यकता है। इसके अलावा संपूर्ण क्षेत्र में फॉगिंग व ब्लीचिंग का छिड़काव करने की मांग की गई। पार्षद का कहना था कि मच्छरों की तादाद वार्ड में बढ़ रही है एवं नालियों में गंदगी से कई प्रकार की बीमारियां भी फैल सकती हैं। इस पर नगर आयुक्त ने निवर्तमान पार्षद रईस अहमद को आश्वासन दिया कि जल्दी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर फिरोज खान, मोहम्मद नाजिम,  मोहम्मद जियाद, मनोज सागर, खालिद हुसैन, मनोज साहू, जय साहू आदि भी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *