रक्षाबंधन से पहले हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और भवाली की नामी दुकानों से मिठाई के सैंपल भरे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरी के विरुद्ध विशेष अभियान, विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूने संग्रहित। जिलाधिकारी, महोदय नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद नैनीताल की टीम द्वारा हल्द्वानी ग्रामीण, हल्द्वानी एवं भीमताल भवाली क्षेत्र एवं रामनगर क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया।

हल्द्वानी एवं भीमताल भवाली क्षेत्र

अभियान के दौरान हल्द्वानी एवं भीमताल-भवाली क्षेत्र में 08 खाद्य विनिर्माण एवं मिठाई विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों से निम्न नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए—

विधिक नमूने:

बेसन लड्डू — M/s Standard Sweet House, Haldwani, Nainital

कलाकंद — M/s Shri Brijwasi Sweet Shop, Opp. Nagar Nigam Office, Haldwani, Nainital

ताजा साल्ट — M/s Maruti Overseas, S1-S8, SIIDCUL Industrial Area, Bhimtal, Nainital

रायता क्रस्टेड पाउडर — M/s Maruti Overseas, S1-S8, SIIDCUL Industrial Area, Bhimtal, Nainital

खोया बर्फी — M/s Variety Sweets Shop, Bhimtal, Nainital

सर्वे नमूने:

घेवर — M/s Bhanu Pratap Jaiswal, Haldwani, Nainital

गुलाब जामुन — M/s Gyan Prakash Jaiswal, Haldwani, Nainital

निरीक्षण अभियान में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, नैनीताल श्री अजब सिंह रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी/नैनीताल सर्किल, श्री अभय कुमार सिंह सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सम्मिलित रही। उपर्युक्त विधिक व सर्वे नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर को जांच हेतु प्रेषित किए जायेंगे।

M/s Bhanu Pratap Jaiswal, Haldwani, Nainital एवं M/s Gyan Prakash Jaiswal, Haldwani, Nainital को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस प्रेषित किए जा रहे हैं।

रामनगर क्षेत्र

रामनगर में श्री असलम खान द्वारा 07 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विनिर्माण खाद्य प्रतिष्ठानों से नियमानुसार नमूने संग्रहित किए गए।

विधिक नमूना:

आंवला घी — श्री निखिल सिंह कानीयाद, ढेला रोड, रामनगर, नैनीताल।

सर्वे नमूने:

चोको चिप्स क्रश, एवं घेवर।

हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र

हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में श्री नन्दकिशोर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी ग्रामीण, जनपद नैनीताल द्वारा 05 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से निम्न नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए—

विधिक नमूना:

मिल्क केक — M/s Vatshla Sweet Shop, Haldwani Rural, Nainital

सर्वे नमूने — 02:

बालूशाही

छैना रसगुल्ला

उक्त सभी नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक को परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।