लालकुआं: दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुष्कर्म के बाद पाक्सो का भी मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के मामले में पुलिस की जांच अधिकारी ने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए। पीड़िता की बेटी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकेश बोरा पर पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। आज गुरुवार को महिला की बेटी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होंगे। पॉक्सो की धारा लगते ही पुलिस पर मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है। बीते‌ बुधवार को जांच अधिकारी लालकुआं निवासी पीड़ित महिला के बताए हुए स्थान पर गईं। वहां उन्होंने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। बेटी के बयानों के आधार पर मुकेश बोरा के मुकदमे में पॉक्सो की धारा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि लालकुआं निवासी महिला ने बीती 31 अगस्त को नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी आए दिन शारीरिक शोषण करता था। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी के ड्राइवर कमल बेलवाल ने जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 24 घंटे बाद एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली में आरोपी मुकेश बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल पर धारा 376, 506 में केस दर्ज किया। इसके बाद महिला ने आरोपी बोरा पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement