नैनीताल लोकसभा सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च, इस दिन तक लिए जा सकेंगे नाम वापस, इन कागजातों से भी कर‌ पाएंगे मतदान, देखें सूची

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च तय की गई है। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही 20 मार्च से अधिसूचना जारी हो जाएगी। 19 अप्रैल को मतदान व चार जून को मतगणना होगी। इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने मतदान के उपयुक्त दस्तावेज व कागजातों से संबंधी सूची भी सार्वजनिक कर दी है। इस संबंध में नैनीताल जिले के अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया है।