बागेश्वर सड़क हादसे में मारे गए दो सगे भाइयों समेत चारों मृतकों की हुई शिनाख्त

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
बागेश्वर जिले के बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए मृतकों की शिनाख्त हो गई है। चारों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनमें दो सगे भाई की शामिल हैं। जानकारी के अनुसार। आज 14 अप्रैल की तड़के दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार नदी में गिर गई थी। घटना स्थल पर पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम पहुंची। शव नदी से निकाले गए। सड़क हादसे के मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है। दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई थे। बताया गया कि चारों युवक नवरात्रि के मौके पर गांव की पूजा के लिए सरयू से जल लेने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *