आईजी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऋषिकेश में मंगलवार शाम सात मोड़ से समीप आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सामने से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। नरेंद्रनगर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षु उपाधीक्षकों का दीक्षांत समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। वापस देहरादून लौटते समय सात मोड़ के समीप आईजी की कार को विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *