45 साल बाद बनी शारदा मार्केट की सड़क, इस व्यापार मंडल ने आभार जताया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी महानगर के मुख्य बाजार शारदा मार्केट का निर्माण 1980 के आसपास हुआ था लेकिन शारदा मार्केट की सड़क की बदहाली की तरफ कभी भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली। व्यापारियों तथा आम जनता की परेशानियों को नजर अंदाज किया गया। इस बीच भारी बरसात से सड़क काफी ऊबड़ खाबड़ होने से आम जनता का चलना दूभर हो गया और हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहने लगा। इससे त्रस्त होकर व्यापारियों ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव किया और जन आंदोलन की धमकी दी थी। परिणाम स्वरूप नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा 45 वर्षों बाद ही सही शारदा मार्केट की सड़क का निर्माण करवाया गया। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली। संगठन के संयोजक धर्म यादव और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि शारदा मार्केट की सड़क निर्माण के लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह के साथ साथ जिलाधिकारी वंदना सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और महापौर गजराज बिष्ट का आभार व्यक्त करता है। आभार व्यक्त करने वालों में संयोजक धर्म यादव प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता सह संयोजक देवेश अग्रवाल पुरन लाल साह जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट प्रज्ञान भारद्वाज राकेश गुप्ता टीटू रामदत्त उप्रेती कुंदन रावत ललित जायसवाल चमन गुप्ता राजीव शर्मा नुसरत सिद्दिकी निशु मल्होत्रा धर्मेंद्र गुप्ता अश्मित गुजराल आदि शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *