ऊधमसिंहनगर ब्रेकिंग: रुद्रपुर में ट्रक के‌ कुचलने से युवक की मौत, बहन के साथ बाइक से लौट रहा था घर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के‌ काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी चौराहे पर आज 10 मार्च की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद‌ दिया। बताया गया कि शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी युवक अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन कोतवाली पहुंच गये थे। मृतक का नाम आकाश बताया गया है और वह ग्राम संपतपुर से लौट रहा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *