उत्तराखंड में‌ बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रदेश में सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश से ठंड लौट सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बताया गया कि मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। हालांकि, 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश का तापमान पर कोई खास देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 14 मार्च से मौसम पूरे प्रदेश भर में शुष्क रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *