हल्द्वानी के इन वार्डों में खुले आरोग्य मंदिर, आमजन को मिलेंगी सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड न 35, 36, 37 की चिकित्सा सुविधा के दृष्टिगत मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बुधवार को वार्ड न 36 में आयुष्मान आरोग्य मंदिर” का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

यहाँ नागरिकों को उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं निवारक उपायों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षित एमबीबीएस चिकित्सकों की टीम द्वारा केंद्र पर प्रतिदिन सामान्य रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयाँ, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण, वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच तथा एनसीडी (हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर) की प्राथमिक जांच एवं परामर्श की सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी। इन सभी सेवाओं के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह केंद्र राज्य एवं केंद्र सरकार की संयुक्त पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है!

शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष काठगोदाम नीरज बिष्ट जी,पार्षद वार्ड न 36 श्रीमती तनुजा जोशी जी,पार्षद प्रतिनिधि वार्ड न 37 श्री हृदयेश कुमार जी,पूर्व पूर्व प्रधान श्री महेश जोशी जी,मंडल महामंत्री श्री अरुण कुमार जी, BSNL के सदस्य श्री पनराम जी,मंडल अध्यक्ष OBC मोर्चा श्री रोषपाल मौर्या जी,मीडिया प्रभारी श्री पंकज अधिकारी जी,मीडिया संयोजक श्री मुन्ना शुक्ला जी,श्री वीरेंद्र बिष्ट जी,श्री रक्षित शर्मा जी,डॉ राहुल तोमर जी, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट समेत गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रहीं!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *