हल्द्वानी के इस वार्ड में जहां गुलदार दिखा वहां से स्ट्रीट लाइटें चोरी, वार्डवासियों में बना है भय, नगर आयुक्त से की शिकायत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के पॉलिसीट वार्ड-5 के तुलसीनगर में स्ट्रीट लाइटें चोरी कर ली गई हैं। वार्ड के शिव मंदिर के पास से दमुवाढूंगा को जाने वाले रास्ते में लगी तीन लाइटें गायब हैं। पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया ने बताया कि पिछले दिनों शिव मंदिर के आसपास गुलदार दिखाई दिया था। इस लिहाज से ये स्ट्रीट लाइटें काफी अहम थी। इस मार्ग में तीन स्ट्रीट लाइटें चोरी हो गई। इसके बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पोखरिया ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने जल्द लाइटें लगवाने का भरोसा दिलाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *