देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने हल्द्वानी शहर की बंद पड़ी नालियां खुलवाने के लिए डीएम व विधायक को पत्र लिखा 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी महानगर की बंद पड़ी नालियों को खुलवाने के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह व विधायक सुमित हृदयेश को पत्र लिखा गया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने जिलाधिकारी व विधायक को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि हल्द्वानी महानगर की अधिकांश नालियां बंद पड़ी है, ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल होने से बारिश का पानी जगह जगह रुक जाता है, रुके पानी मैं मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, बीमारियां फैलने का खतरा रहता है‌। कुंवर ने कहा कि उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने गुरुनानक मार्केट में नाली बंद पड़ी है, प्रेम सिनेमा के पास नाली बंद कर दी है, बाजार क्षेत्र में सभी नालियों का निकास बंद पड़ा है। रोडवेज बस स्टैंड पर नाली बंद है, शहर में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाए। नगर निगम के कर्मचारी आते हैं, वे कहते हैं सफाई तो कर देंगे पर रुके पानी का निकास बंद पड़ी नालियों खुलवाने से होगा। कुंवर ने कहा अगर बंद पड़ी नालियां नहीं खोली गई तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *