दुनिया छोड़ गये जगदीश गावड़ी की आंखों से दो लोगों के जीवन में होगा उजियारा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

रूद्रपुर इंदिरा कालोनी गली नं. 3 निवासी जगदीश गावड़ी पुत्र हंसराज गावड़ी निवासी का बीते बुधवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। निधन के पश्चात उनकी इच्छा अनुसार परिवार के लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पूरा कराया। नेत्रदान हेतु भारत विकास परिषद से संपर्क किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा सी एल गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम के माध्यम से नेत्रदान संपन्न करवाया गया। नेत्रदान संयोजक संजय कुमार, संजय ठुकराल एवं समाज सेवी नरेश घई के माध्यम से संपन्न कराया गया। इस नेक कार्य से जगदीश गावड़ी की दो आंखों से दो ऐसे लोगों को आंखों की रोशनी मिल सकेगी जिन्होंने आज तक इस संसार को नहीं देखा है। इस नेक कार्य के लिए भारत विकास परिषद गावड़ी परिवार की सराहना की। साथ ही जगदीश गावड़ी के आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है दिवंगत जगदीश गावड़ी को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। जगदीश गावड़ी के निधन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, हरबंस ठुकराल, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भूसरी,चमन लाल ठुकराल, भोला सुखीजा, किशन सुखीजा, सरदार इंद्रजीत सिंह ,जीवन घई, महेश बब्बर, आदि समेत तमाम शहरवासियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *