हल्द्वानी के इस कालेज की क्लास में आनलाइन गेम खिलवा रहा छात्र पकड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज की बीएससी कक्षा में छात्रों के लिए पबजी का आनलाइन टूर्नामेंट आयोजित करवा रहे छात्रनेता को कालेज प्रशासन व पुलिस ने पकड़ लिया। इसे लेकर प्राचार्य कक्ष में छात्रनेता को फटकार लगाते हुए माफीनामा लिखवाया गया। बताया गया कि पकड़ा गया छात्र चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी के मद्देनजर उसने टूर्नामेंट का आयोजन किया था। इस कालेज प्रशासन इस बाबत कुछ भी बताने से बचता रहा। वहीं छात्र छात्राओं में इस बात को लेकर चर्चा होती रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *