कुमाऊं में यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जेई के साथ कर दी ऐसी हरकत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा पर अवर अभियंता को धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला पंचायत के जेई व चुनाव ड्यूटी कर रहे अनिल जोशी के अनुसार बीती सोमवार को उन्हें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र ने फोन किया और एक निर्माण की फाइल में जबरन हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बनाया जबकि पत्रावली में तमाम औपचारिकताएं शेष हैं। यह भी आरोप है कि वीरेंद्र ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही नौकरी से निकलवाने की भी धमकी दी। पिथौरागढ़ कोतवाल के मुताबिक इस मामले में जेई की ओर से तहरीर मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *