सड़क हादसे में नैनीताल जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल की मौत, यहां हुई दुर्घटना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत की खबर आई है। हल्द्वानी के पास चोरगलिया रोड पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई। बताया जा रहा था मृतक सिपाही भोटियापड़ाव चौकी पर तैनात था। जानकारी के अनुसार आज सोमवार 8 अप्रैल की सुबह चोरगलिया रोड अज्ञात वाहन ने चोरगलिया रोड पर सिपाही को टक्कर मार दी थी, जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम आशिक अली (40) पुत्र शाहिद अली निवासी नौशर पीलीभीत रोड खटीमा बताया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *