हल्द्वानी के होटल में शव मिला, तीन दिन से बंद था कमरा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के बनभूलपूरा क्षेत्र के एक होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जो छह दिन पहले होटल में रुकने के लिए आया था। व्यक्ति की पहचान अल्मोड़ा के रहने वाले आनंद सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीती 31 जुलाई को एक‌ व्यक्ति रेलवे बाजार स्थित होटल में रुकने के लिए आया था। तीन दिन से उसका कमरा बंद था, लेकिन आज सुबह को उस कमरे से बदबू आने लगी। जिसके बाद होटल संचालकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि आनंद की मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *