हल्द्वानी: सांस की नली में दूध चले जाने से मासूम की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दूध पीते समय सांस नली में दूध चले जाने से तीन महीने की मासूम की तबियत बिगड़ गई। बच्ची को तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने सांस नली अवरूद्ध होने से बच्ची के मौत की पुष्टि की। परिजनों की मांग के बाद बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। घटना 25 जुलाई की शाम की है। मोरारजी बरेली रोड निवासी राकेश की तीन महीने की बेटी दृष्टि को रोजाना की तरह उसकी मां दूध पिला रही थी। बेड पर लिटाकर उसे दूध पिलाया जा रहा था। दूध पीते-पीते अचानक बच्ची को उल्टी हुई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसकी हालत बिगड़ते देख परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन बच्ची को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां तकरीबन एक दिन बच्ची का इलाज चला। रविवार रात मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की सांस नली में दूध चला गया था, जिससे नली ब्लॉक हो गई और ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसकी मौत हुई। परिजनों की सहमति और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *