हल्द्वानी: यहां जंगल में मिला फरवरी से लापता नौंवी कक्षा के छात्र का शव

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के धारी भीमताल निवासी भास्कर दुम्का पुत्र सुभाष चंद्र दुम्का दमुवाढूंगा में रहने वाले अपने फूफा मोहन चंद्र सनवाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था और वह कक्षा नवीं का छात्र था। बताया जाता है कि बीती 17 फरवरी को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पता चला कि भास्कर कुछ दिन पूर्व शीतलदेवी मंदिर में गया था। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह मंदिर से ऊपर जंगल की ओर चला गया। इधर पुलिस ने जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम पुलिस के अनुसार बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *