कुमाऊं के इस नगर निगम में चुनाव से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, डीएम के पास पहुंची शिकायत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर नगर निगम के अनेक वार्डों में फर्जी वोटरों को जोड़ने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी से की गई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व‌ समाजसेवी संजय ठुकराल ने इस संबंध में डीएम उदयराज सिंह व एडीएम अशोक जोशी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और कहा कि शासन के निर्देश पर निकाय चुनाव के मद्देनजर 15 मई तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रकिया पूरी की गई। पूर्व विधायक ठुकराल का आरोप है कि निगम के अनेक वार्डों में सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने बीएलओ पर दबाव डालकर बिना आधारकार्ड व अन्य प्रमाण पत्रों के बिना फर्जी तरीके से लोगों के नाम जुड़वाएं हैं। उन्होंने कहा कि बीते बुधवार को वार्ड-28 में श्री सनातन धर्म कन्या इण्टर कालेज में तैनात बीएलओ को पूर्व पार्षद व भाजपा नेता ने लगभग 175 वोट बनाने हेतु आवेदन फार्म एकमुश्त दिये। इस पर तमाम लोगों ने आपत्ति दर्ज की, इसे लेकर  हंगामा भी हुआ। इस बारे में जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया। इस पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंच आवेदन पत्र अपने कब्जे में ले लिए। ठुकराल ने बताया कि ये जो नाम गलत तरीके से जोड़े जा रहे हैं ये सब यूपी के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में भी एक भाजपा नेता ने गलत तरीके से लगभग 1200 लोगों के नाम सूची में जुड़वाएं हैं। उन्होंने मामले की जांच कर गलत तरीके से मतदाता सूची में जोड़े गए नाम हटाने की मांग कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *