काठगोदाम: गौला नदी में गये थे नहाने और मचाने लगे उत्पात, पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

गर्मी से निजात पाने के लिए गौला नदी में उतरकर नहाते समय उत्पात मचा रहे 32 लोगों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत बड़ी कार्यवाही की है।‌ पुलिस ने इस दौरान दो वाहनों को सीज, कर 20 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए पकड़े गए लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी है।
आज शनिवार 18 मई को काठगोदाम क्षेत्र में भीमताल रोड स्थित पुल से आगे जंगल में आग लगने तथा जिसमें एक मोटरसाइकिल के जलने की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर टीम एवं काठगोदाम पुलिस टीम को मौके पर भेजा इस दौरान काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा नदी में नहा रहे एवं उत्पात मचा रहे 32 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र न होने पर दोपहिया वाहन सीज किए गए। साथ ही उत्पात मचाने वालों के 20 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। सभी उत्पातियों को कड़ी नसीहत देकर‌ छोड़ा गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *