मुंबई सीरियल ब्लास्ट को अंजाम देने के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम पाकिस्तान भाग गया था। इस पर उसके विरोधी गैंग के मुखिया छोटा राजन, बंटी पांडे, विक्की मल्होत्रा और पुनीत तानाशाह ने दाउद को मारने की प्लानिंग की। दाउद को उड़ाकर छोटा राजन मुंबई पर राज करना चाहता था। छोटा राजन गिरोह ने दाउद को पाकिस्तान में घुसकर मारने का जिम्मा पीपी को सौंपा था। पीपी एक शार्प शूटर हुआ करता था। पीपी दाउद को मारने कराची भी गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाथ संप्रदाय के आचार्य दंडीनाथ महाराज ने फोन पर हुई बात में दावा किया कि 28 मार्च को हर्षण योग युक्त अमृत वेला में जिला जेल अल्मोड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीपी की संन्यास दीक्षा संपन्न हुई। दीक्षा लेने के बाद उसे योगी प्रकाशनाथ नाम दिया गया। इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेल प्रशासन ने किसी बाहरी व्यक्ति के जेल में पीपी को अनुष्ठान या अन्य धार्मिक गतिविधि से इंकार किया है।
अंडरवर्ल्ड डॉन जो दाऊद को मारने कराची पहुंच गया था वह अब उत्तराखंड की जेल में बना बाबा