हल्द्वानी: पीपलपड़ाव के जंगल में तस्करों से हुई मुठभेड़ का वीडियो वायरल

समाचार शगुन उत्तराखंड 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज निकट‌ गूलरभोज के जंगल में बीते शुक्रवार को वन तस्करों से हुई मुठभेड़ में रेंजर रूप नारायण समेत तीन कर्मचारी छर्रे लगने से जख्मी हो गए थे। बताया गया कि वन तस्कर जंगल में सागौन के पेड़ काटने पहुंचे थै। इधर मुठभेड़ का वीडियो भी वायरल हुआ है। जख्मी वन कर्मियों की हालत ठीक बताई गई है। इधर पुलिस व वन विभाग की टीमें वन तस्करों की तलाश में जुट गई हैं।

https://youtu.be/9N6DkNCRpc8?si=ArTFCBPHm5GvgasZ