हल्द्वानी में युवा वैश्य महासभा ने दोपहिया वाहन रैली निकाल श्री गणेश महोत्सव का‌ शुभारंभ किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में गणेश महोत्सव का‌ आगाज हो गया है। शहर में जगह-जगह पंडाल सज गये हैं। इस मौके पर युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी अध्यक्ष अतुल जायसवाल एवं महामंत्री कपिल अग्रहरि के नेतृत्व में श्री गणेश महोत्सव आमंत्रण दोपहिया वाहन रैली निकाली गई।  रामलीला मैदान हल्द्वानी में मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर जोगेंद्र रौतेला, वैश्य महासभा अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल, वैश्य महिला समिति अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

हल्द्वानी में युवा वैश्य महासभा ने दोपहिया वाहन रैली निकाल श्री गणेश महोत्सव का‌ शुभारंभ किया
हल्द्वानी में बाइक रैली को रवाना करते निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला।

रैली श्री रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर ओके होटल- नैनीताल रोड- तिकोनिया- वर्कशॉप लाईन- केमू स्टेशन- रेलवे बाजार- मीरा मार्ग- सिन्धी चौराहा- कालाढूंगी रोड चौराहा- सत्यनारायण मन्दिर मोड़- भोलानाथ गार्डन- रामपुर रोड- हिमालय फार्म- बरेली रोड होते हुए रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। इस दौरान युवा वैश्य महासभा कोषाध्यक्ष प्रकाश कंसल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वैश्य महासभा महामंत्री तनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, वैश्य महिला समिति महामंत्री स्नेहलता गुप्ता, सुचित्रा जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी वैभव गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी यश गुप्ता, विपुल अग्रवाल, सुनील माहेश्वरी, अनुज देवल, हेमन्त साहू, बंटी गुप्ता, रमेश केसरवानी, दिव्यांश सिंघल, अभिषेक केसरवानी, रजत जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, विजय साहू, रामबाबू साहू, केतन जायसवाल, नमन जैन, गौरव अग्रवाल समेत लगभग 150 युवा मौजूद रहे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement