ऊधमसिंह नगर: नानकमत्ता में सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सेवा डेरा प्रमुख की मौत, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नानकमत्ता कार सेवा डेरा प्रमुख पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

Advertisement

= अज्ञात बाईक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

ऊधम सिंह नगर। थाना नानकमत्ता क्षेत्र कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता, बाबा तरसेम सिंह पर मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गंभीर घायल अवस्था में बाबा तरसेम सिंह को खटीमा में निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बाबा तरसेम सिंह की मौत हो गई। बाबा तरसेम सिंह पर फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। बाबा तरसेम सिंह डेरा परिसर में टहल रहे थे। तभी बाईक सवार दो लोग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के मुताबिक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। फिलहाल हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement