मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता पहुंच गोलीकांड में मारे गये डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा-हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे

ख़बर शेयर करें

सीएम धामी पहुंचे नानकमत्ता, बाबा तरसेम को दी श्रद्धांजलि

= हत्यारों को जल्द पकड़ने के निर्देश, घटना की निंदा की

रुद्रपुर। नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर सुनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट नानकमत्ता पहुंचे और उन्होंने बाबा तरसेम सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने सिख संगत को आश्वस्त किया कि हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे और हत्या के पीछे जिनका भी हाथ होगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि गुरुवार की सुबह बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारा परिसर में कुर्सी पर बैठे थे, तभी बाईक पर सवार होकर आए दो लोगों ने बाबा तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी थी। बाबा तरसेम सिंह लहूलुहान हालत में वही गिर गये थे। उन्हें गंभीर हालत में खटीमा में निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां बाबा तरसेम सिंह ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *