आनंदा एकेडमी के आनंदम में बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने की सराहनीय पहल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

डहरिया हल्द्वानी स्थित आनंदा एकडेमी में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी आनंदा एकेडमी, डहरिया में आनंदम् ”The Spirit of Celebration” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ । इस अवसर पर बच्चों द्वारा रामायण, महाभारत, भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण ,भगवान गणेश आदि के जीवन से संबंधित सुंदर भजन व गीतों में नृत्य व लघु नाटक,  मां दुर्गा के नौ रूपों का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया। जिसमें छोटे -छोटे बच्चों ने अपनी मासूमियत और उत्साह से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्री गणेश, श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम, भगवान शिव, भगवान हनुमान और अन्य देवताओं की महिमा का गुणगान करना है।  करना रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक गाथाओं को जीवंत किया।  बच्चों ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया बल्कि भगवान के जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षाओं और मूल्यों को भी साझा किया। द आनंदा एकेडमी के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आनंदम् का आयोजन हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक शिक्षाओं से जोड़ने का एक प्रयास है। यह कार्यक्रम बच्चों के विकास के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे भारतीय परंपराओं और मूल्यों को समझें और उन्हें अपनी जीवन शैली में शामिल करें। हमें गर्व है कि हमारे बच्चे इस मंच पर अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका दिल जीत रहे हैं और इसी तरह आगे भी उनके विकास की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि “बच्चों ने बहुत सुंदर तरीके से भारतीय संस्कृति को मंच पर उतारा है। यह उनके और हमारे लिए गर्व का क्षण है।” इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट समेत शिक्षकगण, अभिभावक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *