कुमाऊं में यहां रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों के जेवरात उड़ाए

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में पूर्व सैनिक के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 55 तोला सोने के आभूषण और एक किलो चांदी सहित 48 हजार रुपये चोरी हो गए। पूर्व सैनिक का परिवार कैंची धाम दर्शन के लिए गया था। जानकारी के अनुसार टेड़ा घाट निवासी पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र जोशी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 16 मई को वह परिवार समेत कैंची धाम गये थे। 17 मई की शाम लौटे तो देखा घर के मेन गेट व दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो चोर बक्से में रखे सोने के जेवरात उड़ा ले गए थे। इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *