हल्द्वानी: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी के जेवरात चुराने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को‌ अंजाम

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी से लाखों की चोरी के मामले का‌ खुलासा कर दिया गया है।‌ आज रविवार 19 मई को सीओ नितिन लोहनी ने अंतर्राज्जीय गिरोह का खुलासा किया। तीन शातिर चोर लाखों के जेवरात के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी यूपी के रामपुर जिले के रहने वाले हैं।‌ घटना के खुलासे में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम रही। घटना बीती 16 मई को टीपीनगर में हुई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल संजय सिंह राणा की पत्नी नीमा राणा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रूद्रपुर से हल्द्वानी के लिए मैजिक वाहन में आ रही थी कि इस दौरान उचक्कों ने चोरों उनके बैंग में रखे जेवरात व नगदी चोरी कर ली। इस घटना के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। मामले के खुलासे में लगी टीम ने बीती 18 मई को काशीपुर रोड रुद्रपुर से सद्दाम, अहसान अली व नवाब अली हमीदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्यों ने बताया कि उनका गिरोह भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर टैम्पो, मैजिक व बस स्टैण्ड के आसपास रैकी करते हैं। इस दौरान अपने साथ सामान ले जाने वाले लोगों को चिन्हित कर जिस वाहन में वो बैठते हैं उसमें गैंग के सदस्य भी बैठ जाते हैं और मौका देखकर यात्री का बैग/ अटैची आदि ब्लैड आदि से काटकर खोलकर कीमती सामान चोरी कर लेते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *