उत्तराखंड के विधार्थियों के लिए जरूरी खबर, वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल बदला, अब 18 के बजाय 15 मार्च से होंगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर में कक्षा तीन से आठवीं की वार्षिक परीक्षा के टाइम-टेबल में बदलाव किया है। 18 मार्च से होने वाली परीक्षा अब‌ 15 मार्च से कराईं जाएंगी। इस संबंध में सोमवार को उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने प्रदेश भर के मुख्य शिक्षाधिकारियों‌ आदेश जारी कर दिए हैं। उनियाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत की ओर से पांच मार्च को पत्र के जरिए अवगत कराया गया था कि वार्षिक परीक्षाएं होली पर्व के बीच पड़ने के कारण इसमें संशोधन करने का अनुरोध किया गया था। पहले वार्षिक परीक्षा 18 से 22 मार्च तक होनी तय थी लेकिन अब इसमें संशोधन कर‌ 15 से 20 मार्च तक परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। जबकि परीक्षा का समय पूर्ववत रहेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *