अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हल्द्वानी के जज फार्म जनमिलन केंद्र में किया योगाभ्यास

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज 21 जून शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ उपलक्ष्य में विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म हल्द्वानी के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। स्थानीय जनमिलन केंद्र में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक शांति जीना ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि विधियों से योगाभ्यास कराया। साथ ही योग के फायदे भी लोगों को बताए। इस कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष विशंभर कांडपाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल सचिव गीता कांडपाल, तारा बिष्ट, समिति सचिव हेमचंद जोशी, पीसी जोशी, पीसी पंत, हेम अवस्थी, कुलदीप पांडे, एमएस नगरकोटी, डीएन पांडे,  केसी पांडे आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *