देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और प्रमाण पत्र बांटे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई की ओर से नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नए पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र दिए। हल्दूचौड़ इकाई के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भास्कर सुयाल सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, महेश चंद्र जोशी जिला उपाध्यक्ष ,मनोज कांडपाल जिला सचिव, राकेश धपोला जिला प्रचार मंत्री, हेमचंद्र दुमका सचिन कुमाऊं मंडल, चिंतामणि पांडे प्रचार मंत्री कुमाऊं मंडल, विनोद दुमका जिला उप सचिव, विक्की पाठक संगठन मंत्री कुमाऊं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, हर्ष जलाल, अजय कृष्ण गोयल ,जीवन पांडे, प्रेम प्रकाश बिष्ट, हरमोहन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *